फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump ready to meet kim jong un and said place and date finalised

किम और मेरी मुलाकात के लिए जगह-तारीख फाइनल, जल्द करेंगे खुलासा: ट्रंप

Sat, 05 May 2018 06:14 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sat, 05 May 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Trump ready to meet kim jong un and said place and date finalised
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात के लिए तिथि और जगह तय हो चुकी है। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है कि बैठक कब और कहां होगी। 
विज्ञापन


ट्रंप ने शुक्रवार को खुद इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘किम के साथ मेरी बैठक की तिथि और जगह तय हो गई है और इसे जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा।’ ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया को कहा, ‘हम तिथि और जगह जानते हैं। जल्द ही घोषणा करेंगे।’
विज्ञापन


रूसी संबंधों पर जवाब देने को तैयार
ट्रंप ने यह भी कहा कि रूसी संबंधों पर वह विशेष वकील रॉबर्ट म्यूएलर के सवालों का जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन तभी जब उनके साथ अच्छा बर्ताव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘मुझे रॉबर्ट के साथ बात करना अच्छा लगेगा, लेकिन मैं यह जरूर देखना चाहूंगा कि मेरे साथ उचित व्यवहार किया जा रहा है या नहीं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसलिए मुझे बात करने में कोई दिक्कत नहीं है।’

दक्षिण कोरिया से सैनिकों को कम करेगा अमेरिका

Trump ready to meet kim jong un and said place and date finalised

अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से अपने सैनिकों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सुधरते रिश्तों  को देखते हुए अमेरिका ने यह निर्णय लिया। 

ट्रंप ने पेंटागन को इसके आदेश दे दिए हैं। आदेश के अनुसार दक्षिण कोरिया में तैनात सैनिकों को वापस बुलाने के विकल्प तैयार करने को कहा गया है। ट्रंप के करीबियों ने इस फैसले की पुष्टि की है। बता दें कि हाल में ही उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के बीच ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी।

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कोरियाई क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाने के फैसले का यह अर्थ नहीं निकाला जाए कि किम और ट्रंप के बीच वार्ता के दौरान किसी प्रकार की सौदेबाजी की जाएगी।

इस बीच अधिकारियों ने यह जरूर कहा कि दोनों कोरियाई देशों के बीच शांति समझौते के कारण क्षेत्र में 28,500 सैनिकों की तैनाती की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी। बता दें कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप और किम के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है।

सैन्य खर्च घटाना उद्देश्य
अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप का तर्क है कि अमेरिका को सैनिकों की तैनाती पर होने वाले खर्च को कम करना चाहिए। यह फैसला दक्षिण कोरिया के साथ सहमति के बीच लिया जा रहा है, जिसमें सेना पर होनेवाले खर्च को बांटने की बात हुई है। 

एक समझौते के तहत दक्षिण कोरिया हर साल सैनिकों पर होने वाला करीब आधा खर्च (80 करोड़ डॉलर से ज्यादा) उठाता है। जबकि ट्रंप प्रशासन की मांग है कि उसे सैनिकों की मौजूदगी पर होने वाले पूरे खर्चे को वहन करना चाहिए। यह समझौता 2018 के आखिर में समाप्त होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed