मैक्सिको की दीवार के बहाने ट्रंप ने बढ़ाई भारत की चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर प्रस्तावित दीवार बनाने का खर्च मैक्सिको अदा करे।
मैक्सिको इसके लिए विदेश में काम कर रहे श्रमिकों के अपने देश भेजने वाले पैसे में कटौती करे। भारत, चीन, फिलीपींस और फ्रांस के लिए यह चिंता का मुद्दा बन सकता है।
ट्रंप ने इस संबंध में दो पेज के बयान में यह जिक्र किया है। इससे मैक्सिको की अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी क्योंकि विदेश में काम रहे रहे श्रमिकों के अपने वतन रकम भेजने से उसे सालाना 24 अरब डॉलर हासिल होते हैं।
इन देशों के लिए ट्रंप खड़ी कर सकते हैं मुसीबत
मैक्सिको इस मामले में दुनिया में पांचवें स्थान पर है। विदेश में काम कर रहे श्रमिकों से रकम पाने वाले शीर्ष के पांच देशों में भारत (72 अरब डॉलर), चीन (64 अरब), फिलीपींस (30 अरब) और फ्रांस (25 अरब डॉलर) हैं।
इन देशों के लिए चिंता हो सकती है कि कभी ट्रंप उन पर भी किसी वित्तीय मसले में भी मैक्सिको फार्मूला अपना सकते हैं। ट्रंप ने बयान में संकेत दिया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रति नाइंसाफी के लिए वीजा और व्यापारिक प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए।
उन्होंने लिखा-हर साल हजारों वीजा की अनुमति हमारी बड़ी खामी है।