फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump nominates two Indian-Americans for key positions

ट्रंप ने दो भारतीय-अमेरिकियों को अहम पदों के लिए किया नॉमिनेट

Sun, 09 Apr 2017 09:24 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sun, 09 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Trump nominates two Indian-Americans for key positions
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : file photo

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो भारतीय मूल के अमेरिकियों को अपने प्रशासन में प्रमुख पद के लिए नामांकित किया है। यह नियुक्ति कॉपीराइट, पेटेंट और ट्रेडमार्क कानूनों को लागू करने की रणनीति के समन्वय के लिए जिम्मेदार प्रमुख प्रशासनिक पदों पर की गई है। भारतीय मूल के विशाल अमीन और निओमी राव को ट्रंप ने शुक्रवार को अपने प्रशासन में पेटेंट और कॉपीराइट के नियामक के प्रमुख पद के लिए नामांकित किया। 

विज्ञापन


इन दोनों अधिकारियों के ऊपर 75 प्रतिशत संघीय अधिनियमों को हटाने की दिशा में अहम योजना भी बनानी होगी। अमीन को इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी एनफोर्समेंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है जबकि  राव को सूचना एवं नियामक कार्य विभाग का प्रशासक नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


अमीन ने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में भी व्हाइट हाउस में गृह नीति के एसोसिएट डाइरेक्टर, अमेरिकी वाणिज्य विभाग में विशेष सहायक और ऑफिस ऑफ सेक्रेटरी में एसोसिएट डाइरेक्टर के तौर पर काम किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीन ने जॉन हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी से न्यूरोसाइंस में स्नातक और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर राव इस समय अमेरिका के ऐडमिनिस्ट्रेटिव कॉंफ्रेंस में पब्लकि मेंबर हैं। राव ने इससे पहले संघीय सरकार के तीनों अंगों में काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed