फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump Nobel Peace Prize Nomination Is fraud

ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन फर्जी

Thu, 01 Mar 2018 03:02 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 01 Mar 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Trump Nobel Peace Prize Nomination Is fraud
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए जाने की खबर फर्जी हो सकती है। नोबेल पुरस्कार समिति ने यह चिंता जताई है। नॉर्वे की इस समिति ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दी है। खबरें थीं कि राष्ट्रपति ट्रंप का नाम उनकी बलपूर्वक शांति की विचारधारा के लिए एक अज्ञात अमेरिकी ने प्रस्तावित किया है। 

विज्ञापन


'फर्जी हो सकता है'
नोबेल संस्थान के निदेशक ओलाव नियोलस्टैड ने कहा कि ऐसी चिंताएं हैं कि ट्रंप का नाम दिए जाने की बात झूठ हो सकती है। उन्होंने नॉर्वे के एक प्रसारक एनआरके से कहा, "मैं कह सकता हूं कि हमारे पास यह मानने का ठोस कारण है कि यह (ट्रंप का नामांकन) फर्जी है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "शायद ऐसा ही फर्जी नामांकन पिछले साल भी हुआ था। नोबेल शांति पुरस्कार के नामांकन हर साल 31 जनवरी तक दिए जाते हैं और विजेता का ऐलान अक्टूबर की शुरुआत में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे है नाम प्रस्तावित करने का अधिकार
इसके लिए नाम आगे बढ़ाने का अधिकार बहुत सीमित लोगों को है। जिन्हें इसके लिए नामों का प्रस्ताव देने का अधिकार है, उनमें संसद एवं सरकार के सदस्य, पूर्व नोबेल विजेता और कुछ यूनिवर्सिटी प्रोफेसर शामिल हैं। 


2009 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। उन्हें यह पुरस्कार "लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और सहयोग को मजबूत करने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए दिया गया था। 2012 में नोबेल शांति पुरस्कार यूरोपीय संघ को "स्वयं को युद्ध के महाद्वीप से शांति के महाद्वीप में बदलने" के लिए दिया गया था। 2017 का नोबेल शांति पुरस्कार परमाणु हथियार विरोधी समूह 'इंटरनेशनल कैंपेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वेपन्स' को दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed