{"_id":"5aa543204f1c1bac758b4cd8","slug":"trump-new-slogan-for-2020-us-election-is-keep-america-great","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 की चुनावी जंग जीतने के लिए जुटे ट्रंप, ‘कीप अमेरिका ग्रेट’ होगा अगला नारा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
2020 की चुनावी जंग जीतने के लिए जुटे ट्रंप, ‘कीप अमेरिका ग्रेट’ होगा अगला नारा
एजेंसी, मून टाउनशिप (अमेरिका)
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी 2018 का शुरुआती महीना चल रहा है मगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी से 2020 के दोबारा होने वाले चुनाव के अभियान की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
अपने राजनीतिक भविष्य का अभियान शुरू करने के पहले पिट्सबर्ग के उपनगर में रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के आगामी विशेष चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार का समर्थन किया और अपने समर्थकों के सामने यह नया नारा दिया।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि क्या आप करेंगे कि अब से अगले दो साल में जब हम चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे तो हमारा नया नारा क्या होगा? हमारा नया नारा होगा, ‘कीप अमेरिका ग्रेट!’। जिसका मतलब है कि अमेरिका को महान बनाए रखना है।
विज्ञापन
बता दें कि साल 2016 के चुनावी अभियान में ट्रंप का नारा, ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ था। यह नारा काफी चर्चित हुआ था और रैली के दौरान उनके कई समर्थक हैट लगाए हुए थे जिस पर नारा लिखा हुआ था।