{"_id":"5b7e653642c7924633077169","slug":"trump-may-have-to-face-impeachment-in-the-coming-months-michael-caputo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप को करना पड़ सकता है महाभियोग का सामना, पूर्व सलाहकार ने किया आगाह","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप को करना पड़ सकता है महाभियोग का सामना, पूर्व सलाहकार ने किया आगाह
भाषा, वाशिंगटन
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के पूर्व सलाहकार ने आज आगाह किया कि डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व अधिवक्ता माइकल कोहेन द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के कारण राष्ट्रपति को कुछ महीनों में महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप के लिए काम करने वाले कोहेन ने मंगलवार को कर धोखाधड़ी, बैंकों को झूठे बयान देने और प्रचार अभियान में वित्तीय उल्लंघनों समेत आठ आरोप स्वीकार किए थे।
विज्ञापन
साल 2016 में ट्रंप के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार अभियान के संचार सलाहकार रहे माइकल कैपुटो ने कहा, ‘‘डेमोक्रेट्स को महाभियोग के लिए इन सबकी जरुरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मध्यावधि चुनाव के दौरान डेमोक्रेट्स को सदन में बहुमत मिल जाता है तो यह राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग चलाने के वास्ते उनके लिए पर्याप्त होगा।’’
विज्ञापन
कैपुटो ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव अहम होगा क्योंकि यह निर्धारित करेगा कि मतदाता महाभियोग का समर्थन करते हैं या विरोध। कोहेन और ट्रंप के पूर्व अभियान प्रबंधक पॉल मैनाफोर्ट को मंगलवार को न्यूयॉर्क और वर्जीनिया की अदालतों ने दोषी ठहराया। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप को लेकर चल रही एफबीआई की जांच से ये आरोप सामने आए थे।
विज्ञापन