{"_id":"592f7c6f4f1c1bc601bdaab5","slug":"trump-may-face-isolation-if-opt-out-from-paris-climate-change-deal-accord","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस समझौते से बाहर होने पर US की विश्व में आलोचना, ग्लोबल वॉर्मिंग को लगेगा झटका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पेरिस समझौते से बाहर होने पर US की विश्व में आलोचना, ग्लोबल वॉर्मिंग को लगेगा झटका
amarujala.com- presented by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 01 Jun 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जलवायु परिवर्तन पर हुए पेरिस समझौते से बाहर होने की तैयारी पर अमेरिका की पूरे विश्व में आलोचना होने लगी है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका के पेरिस समझौते से बाहर होने पर ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों को झटका लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ट्रंप इससे बाहर होने के लिए गुरुवार को अपने सचिव रेक्स टिलरसन से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद इस समझौते से बाहर होने के लिए पूरी रुपरेखा तैयार की जाएगी। बुधवार को ट्रंप ने ट्वीट करके कहा था कि वो पेरिस समझौते पर अपना निर्णय कुछ दिनों में बता देंगे। इसके बाद अमेरिका एक बार फिर से महान बनेगा।
विज्ञापन
I will be announcing my decision on Paris Accord, Thursday at 3:00 P.M. The White House Rose Garden. MAKE AMERICA GREAT AGAIN!
विज्ञापन विज्ञापन— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 1, 2017
यूएस इकोनॉमी और नौकरियों पर पड़ेगा असर
व्हाइट हाऊस प्रशासन के अनुसार अगर अमेरिका इस डील पर हस्ताक्षर करता है तो कॉर्बन फुटप्रिंट को कम करते हैं तो इससे उसके यहां की इकोनॉमी और नौकरियों पर असर पड़ेगा। अभी तक इस डील पर 198 देशों में से 195 देश हस्ताक्षर कर चुकें हैं, जिनमें उत्तरी कोरिया भी शामिल हैं।