{"_id":"5be528fbbdec2269a92b6cc6","slug":"trump-may-appoint-indian-american-professor-suresh-v-garimela-to-national-science-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप बना सकते हैं भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर सुरेश वी गैरीमेला को नेशनल साइंस बोर्ड का सदस्य","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप बना सकते हैं भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर सुरेश वी गैरीमेला को नेशनल साइंस बोर्ड का सदस्य
भाषा
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
सुरेश वी गैरीमेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर सुरेश वी गैरीमेला को देश के प्रतिष्ठित नेशनल साइंस बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त करने की मंशा व्यक्त की है।
विज्ञापन
गैरीमेला इंडियाना में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आर यूजीन और सूसी गुडसन डिस्टिंग्यूश्ड प्रोफेसर है। वह नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के एक उद्योग/विश्विद्यालय सहकारी अनुसंधान केंद्र ‘कूलिंग टेक्नोलॉजीज रिसर्च सेंटर’ के निदेशक भी हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के मुताबिक, गैरीमेला को छह साल के लिए नेशनल साइंस बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया जा सकता है। उनका संभावित कार्यकाल 10 मई 2024 तक का होगा।
वह ट्रंप द्वारा बोर्ड में नियुक्त किये सात सदस्यों में से एक हैं।
नेशनल साइंस बोर्ड का गठन 1950 के नेशनल साइंस फाउंडेशन एक्ट के तहत किया गया था, जो एनएसएफ के कार्यक्रमों की निगरानी करता है और उसके लिए नीतियां तैयार करता है।
विज्ञापन
वर्ष 1985 में आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल करने वाले गैरीमाला ने कहा, ‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’