फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump issues order banning transgender military ban except under limited circumstances

अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर रोक, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

Sat, 24 Mar 2018 06:53 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sat, 24 Mar 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
 Trump issues order banning transgender military ban except under limited circumstances
Donald Trump

अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर रोक लग गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद सीमित परिस्थितियों को छोड़कर ट्रांसजेंडरों की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर रोक लगाने वाले मेमोरंडम पर ट्रंप ने दस्तखत भी कर दिए हैं। इस मेमोरंडम में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर्स एक प्रकार की बीमारी से पीड़ित होते हैं और उन्हें सही उपचार की आवश्यकता होती है। इस उपचार में दवाओं से लेकर सर्जरी तक के विकल्प होते हैं, इसलिए इन्हें सैन्य सेवाओं के लिए अयोग्य माना जाता है। 
विज्ञापन


मेमोरंडम के मुताबिक सिर्फ कुछ निश्चित परिस्थितियों में ही ट्रांसजेंडर सेना में काम करते रहेंगे। हालांकि उन्होंने लिखा है कि रक्षामंत्री और होमलैंड सुरक्षा के मुखिया सैन्य सेवाओं की चिंताओं पर ध्यान देते हुए इसे सही तरीके से लागू करने के लिए स्वतंत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यद्यपि ट्रंप ने भले ही इस रोक का फैसला सेनाओं पर छोड़ दिया हो लेकिन इस मेमोरंडम को कई जजों ने प्रतिबंधित कर रखा है। उनका कहना है कि यह अमेरिकी संविधान के खिलाफ है। उनका मानना है कि अमेरिकी संविधान लोगों के कानून के तहत बराबरी की सुरक्षा देने की वकालत करता है। 

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा है कि वह कानून के मुताबिक ही काम करेगा। व्हाइट हाउस का कहना है कि रक्षा मंत्री जिम मेटिस को लगता है कि लैंगिक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति या ऐसा कोई भी इतिहास रखने वाले लोग सेना को प्रभावी बनाने के लिहाज से खतरा हो सकते हैं।

ओबामा प्रशासन के फैसले को पलटा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय अमेरिका में ट्रांसजेंडर नीति बनी थी। इस नीति के तहत ट्रांसजेंडरों की सेना में भर्ती शुरू हो गई। लेकिन ओबामा के इस फैसले के विरोध में ट्रांसजेडर्स की सेना में भर्ती पर रोक लगा दी है। 


अमेरिका में ट्रंप के इस फैसले का विरोध भी हो रहा है, क्योंकि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के वक्त ट्रंप ने ट्रांसजेंडर्स और गे राइट्स के लिए काम करने का वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed