{"_id":"5b325e224f1c1bc5628b7324","slug":"trump-is-not-happy-with-decision-of-harley-davidson","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ले डेविडसन के फैसले से आग-बबूला हुए ट्रंप, भारत को होगा जबरदस्त फायदा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हार्ले डेविडसन के फैसले से आग-बबूला हुए ट्रंप, भारत को होगा जबरदस्त फायदा
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस हार्ले डेविडसन मोटरसाइकल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के खिलाफ ऊंचे आयात शुल्क को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं उसकी उत्पादन यूनिट का कुछ हिस्सा अमेरिका से बाहर स्थानांतरित होने के फैसले पर ट्रंप ने हैरानी जताई है। यूरोपीय संघ (ईयू) की तरफ से भारी आयात शुल्क के बाद हार्ले प्रबंधन के इस फैसले की ट्रंप ने आलोचना की है।
विज्ञापन
अमेरिका से बाहर हार्ले-डेविडसन के पास भारत, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया में विनिर्माण सुविधाएं मौजूद हैं। वह थाईलैंड में भी अपना प्लांट लगा रहा है। भारत द्वारा इस बाइक पर ऊंचे आयात शुल्क पर ट्रंप नाराजगी जता चुके हैं। लेकिन अब ट्रंप ने ट्रंप ने अपने ट्वीट में हैरानी जताई कि कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि विस्कॉन्सिन स्थित बाइक निर्माता के लिए मैंने काफी लड़ाई लड़ी, टैक्स तो हार्ले का बस एक बहाना है, इंतजार करें।
विज्ञापन
कंपनी ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) में कहा कि ईयू के बढ़े हुए नए आयात शुल्क की वजह से निर्यात की गई हर मोटरसाइकिल के दाम में लगभग 2,200 डॉलर की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
ट्रंप द्वारा यूरोपीय उत्पादों पर शुल्क लगाने के जवाब में ईयू की इस कार्रवाई से अमेरिका की बोर्बोन, लिवाइस और हार्ले समेत कई उत्पाद महंगे हो गए हैं। इसी भार को कम करने के लिए कंपनी ने अपने प्लांट्स दूसरे देशों में लगाने का फैसला लिया है। प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी दूसरे देशों में प्लांट लगाने के अपने लक्ष्य को 9 से 18 महीनों में पूरा कर लेगी।