'आतंकी संगठन आईएस के लिए भर्ती करने वाले बन रहे हैं ट्रंप'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में मुसलिम प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बयान को हिलेरी क्लिंटन ने डोनल्ड ट्रंप को आईएस की भर्ती करने में मदद करने वाला करार दिया है।
डेमोक्रेटिक की तरफ से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल क्लिंटन ने रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप को घेरते हुए बोला कि उनके बयानों से कट्टरता को बढ़ावा मिलेगा।
रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दौड़ में डॉनल्ड ट्रंप का नाम सबसे आगे है। न्यू हैंपशर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच हुई बहस में ट्रंप का बयान छाया रहा।
ट्रंप ने दिया था विवादित बयान
ट्रंप ने कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी के बाद कहा था कि अमेरिका में
मुसलिम प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। इस पर
हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वह (आतंकी संगठन) ट्रंप के बयान का वीडियो दिखाकर
कहेंगे कि इस्लाम और मुसलिमों को बेइज्जत किया जा रहा है।
इसके जरिये वे
ज्यादा जिहादियों की भर्ती कर पाएंगे। क्लिंटन ने कहा कि इस तरह की कट्टरता
के प्रति ऐसी प्रतिक्रिया देना अमेरिका के हित में नहीं है। उन्होंने कहा
कि ट्रंप के बयान से देश और दुनिया के मुसलिमों में ये संदेश जा रहा है कि
पश्चिमी देश इस्लाम के साथ युद्ध छेड़ना चाहते हैं।
क्लिंटन ने कहा कि
इससे सिर्फ कट्टरता को ही बढ़ावा मिलेगा और हमें आईएस जैसे आतंकी संगठनों
के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। क्लिंटन ने मुसलिमों को अलग करने की बजाय
साथ लेने की बात कही।