{"_id":"5ab26a2f4f1c1bc0078b661a","slug":"trump-in-trouble-after-former-playboy-model-karen-mcdougal-sues-released-from-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन संबंध: प्लेबॉय की पूर्व मॉडल ने ट्रंप पर ठोका मुकदमा, कहा- मुझे इस डील से कर दो आजाद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
यौन संबंध: प्लेबॉय की पूर्व मॉडल ने ट्रंप पर ठोका मुकदमा, कहा- मुझे इस डील से कर दो आजाद
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्न स्टार स्टेफेनी क्लिफोर्ड के बाद अब प्लेबॉय पत्रिका की पूर्व मॉडल केरन मैक्डोगल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लास एंजिल्स की सुपीरियर कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मॉडल ने कहा है कि उन्हें उस समझौते से आजाद कर दिया जाए जिसके चलते वह ट्रंप के साथ रिश्तों के मामले में कुछ भी नहीं बोलने के लिए बाधित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इस पूरी साजिश में पत्रिका कंपनी के साथ उनके पुराने वकील कोहेन भी गोपनीय ढंग से शामिल रह चुके हैं। उन्होंने कंपनी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ खोखले वादे किए गए और चुप रहने के लिए धमकियां दी गईं।
विज्ञापन
प्लेबॉय मॉडल ने कहा कि वह कंपनी के अधिकारियों और वकीलों के चंगुल से बाहर आना चाहती हैं। मॉडल ने यह मामला एक अमेरिकी मीडिया कंपनी के प्रकाशक के खिलाफ भी दर्ज कराया है जिसने उसे ट्रंप के साथ रिश्तों के मामले में कुछ भी नहीं बोलने के लिए 2016 में डेढ़ लाख डॉलर की राशि प्रदान की थी।
विज्ञापन
केरन मैक्डोगल ने मुकदमा दायर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप और उनके बीच 2006 से 2007 तक शारीरिक रिश्ते रहे हैं। लेकिन 2016 में चुनाव प्रचार के दौरान करीब 10 माह तक चले इन संबंधों का खुलासा नहीं करने के एवज में उन्हें राशि दी गई थी।
केरन ने यह भी कहा कि ट्रंप ने उन्हें धोखे में रखकर समझौते पर हस्ताक्षर करवाए थे। प्लेबॉय मॉडल ने इस समझौते को रद कराने की सिफारिश भी अदालत से की है। यद्यपि ट्रंप ने केरन मैक्डोगल के साथ किसी तरह के रिश्तों का खंडन किया है।
पोर्न स्टार भी लगा चुकी हैं ट्रंप पर आरोप
स्टॉर्फी डेनियल्स के नाम से जानी जाने वाली पोर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड के आरोप भी प्लेबॉय मॉडल मैक्डोगल की तरह ही हैं। उसने ट्रंप पर गलत ढंग से समझौते पर दस्तखत कराने का आरोप लगाया था।
क्लिफोर्ड ने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी अटॉर्नी (वकील) ने एक पॉर्न स्टार को चुप कराने के लिए करीब 1,30,000 डॉलर की व्यवस्था की थी। हालांकि, ट्रंप ने डेनियल के साथ रिश्तों को भी इनकार दिया था।