फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump immigration order will remove Iraq from list of countries affected by travel ban

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, इराक को प्रतिबंधित देशों की सूची से हटाया

Wed, 01 Mar 2017 11:29 AM IST
amarujala.com {Written by : अजय कुमार सिंह}
amarujala.com {Written by : अजय कुमार सिंह} Updated Wed, 01 Mar 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Trump immigration order will remove Iraq from list of countries affected by travel ban
ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इराक को प्रतिबंधित देशों की सूची से हटा दिया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, यूएस अधिकारियों ने कहा कि नए इमिग्रेशन ऑर्डर में प्रतिबंधित देशों की  लिस्ट में से इराक को हटा दिया गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर ट्रैवल बैन लगा दिया था, जिस पर फिलहाल कोर्ट ने स्टे लगा रखा है।  27 जनवरी को ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, सोमालिया, सीरिया और यमन के नागिरकों के अमेरिका आने पर 90 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


 विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से बचने के लिए यह आदेश पारित किया गया था। इस आदेश के तहत सीरिया को छोड़कर बाकी छह देशों के शरणार्थियों पर 120 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि सीरिया के शरणार्थियों पर अनिश्चितकाली प्रतिबंध लगा दिया गया था। ट्रंप को अपने इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय मंच सहित घरेलू स्तर पर भी आलोचना झेलनी पड़ी, वहीं संघीय जज ने उनके इस आदेश पर स्टे लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed