फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump has said that migrants will not get welfare in the first 5 years after they arrive in the US

अमेरिका में प्रवासियों को शुरुआती 5 वर्षों में नहीं मिलेगा वेलफेयर- ट्रंप

Sat, 05 Aug 2017 10:30 AM IST
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sat, 05 Aug 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Trump has said that migrants will not get welfare in the first 5 years after they arrive in the US
- फोटो : Reuters

मेरिट-आधारित आव्रजन प्रणाली में अपने समर्थन की घोषणा करने के कुछ दिन बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रवासियों को अमेरिका आने पर शुरुआती पांच वर्षों में वेलफेयर सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

विज्ञापन


ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी हमारे देश में आने के पांच साल तक वेलफेयर नहीं पा सकेंगे।  शुरुआती पांच सालों में आपको कहना होगा कि आप हमारे वेलफेयर सिस्टम का प्रयोग नहीं करोगे और न ही इसके बारे में मांग करोगे। ट्रंप ने कहा कि मैंने कांग्रेस को मेरे संबोधन में कहा था, हमारे देश के लिए बड़ी, बोल्ड और साहसी चीजों का सपना देखने का समय शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने इस हफ्ते कहा कि उन्होंने एक मैत्री-आधारित ग्रीन कार्ड प्रणाली बनाने के लिए एक ऐतिहासिक अप्रवास बिल की घोषणा की, जो कि कल्याणकारी प्रणाली के दुरुपयोग को समाप्त करती है, श्रृंखला प्रवासन को रोकता है और अमेरिकन श्रमिकों और अर्थव्यवस्था को बचाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा मेरा प्रशासन अमेरिकी लोगों की ओर से अथक प्रयास कर रहा है हमने नियमों को हटा दिया है और अनुचित व्यापार पद्धतियों को हटा दिया है जो पूरे विश्व में अमेरिकियों को चोट पहुंचा रहे हैं। हम कोयले के खिलाफ युद्ध को समाप्त कर रहे हैं और अमेरिकी ऊर्जा उन्मुक्त कर रहे हैं। हम अपनी अर्थव्यवस्था बढ़ाने और अधिक नौकरियां बनाने के लिए टैक्स योजना शुरू कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed