{"_id":"5b93ebf5867a557f5f418f69","slug":"trump-foreign-policy-assistant-to-jail-on-lying-in-investigation-in-russia-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस मामले की जांच में झूठ बोलने पर ट्रंप के विदेश नीति सहायक को जेल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रूस मामले की जांच में झूठ बोलने पर ट्रंप के विदेश नीति सहायक को जेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार को एफबीआई से झूठ बोलने के मामले में 14 दिन जेल की सजा दी गई। उनके रूस से संपर्क होने के चलते मास्को के साथ संभावित साठगांठ की जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज रैंडोल्फ मॉस ने ट्रंप के विदेश नीति सहायक जॉर्ज पापाडोपौलोस को सजा सुनाते हुए कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अहम जांच को लेकर झूठ बोला। पापाडोपौलोस ने वाशिंगटन की अदालत में कहा, ‘जनवरी 2017 में मैंने एक गलती की थी, जिसकी कीमत मैंने चुकाई है। मैं शर्मिंदा हूं।’
विज्ञापन
फेडरल जज ने उनके पछतावे पर विचार करते हुए हल्की सजा दी, जिसमें 9500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना, एक साल पैरोल और सामुदायिक सेवा शामिल है। उनके वकील टॉम ब्रीन ने कहा, ‘इस जांच में अमेरिका के राष्ट्रपति ने जॉर्ज पापाडोपौलोस से कहीं ज्यादा बाधा पहुंचाई है।’
विज्ञापन