फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump effect: Fearing tighter US visa regime, Indian IT firms rush to hire

ट्रंप इफेक्टः इंडियन IT कंपनियां भारतीयों को देंगी कम नौकरियां

Mon, 28 Nov 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
Trump effect: Fearing tighter US visa regime, Indian IT firms rush to hire

अमेरिका के नए राष्ट्रपति द्वारा नीतियों में बदलाव की आशंका के चलते भारतीय आईटी कंपनियां जल्द ही अमेरिका के नागरिकों की भर्तियां कर सकती हैं। दरअसल भारतीय आईटी कंपनियों को डोनाल्ड ट्रंप की ओर से वीजा के मामले में संरक्षणवादी नीति अपनाए जाने की आशंका है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक भारतीय आईटी कंपनियों का अमेरिका में कारोबार लगभग 150 अरब अमेरिकी डॉलर है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस), इन्फोसिस,विप्रा जैसी भारतीय आईटी कंपनियां अमेरिका में एच1-बी वीजा के जरिए भारत से लोगों को हायर करके काम पर ले जाती हैं।
विज्ञापन


दरअसल भारतीय कंपनियां भारत से लोगों को इसलिए भी हायर करती हैं क्योंकि भारतीय कंप्यूटर इंजीनियर अमेरिकी नागरिकों की अपेक्षा कम वेतन लेते हैं। टीसीएस, इन्फोसिस,विप्रा जैसी कंपनियों में 2005 से 2014 के दौरान एच1-बी वीजा के तहत अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों का आंकड़ा 86 हजार से भी अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका का सिलिकॉन वैली भी होगा प्रभावित

Trump effect: Fearing tighter US visa regime, Indian IT firms rush to hire

दरअसल भारतीय कंपनियों को डर है कि नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति वीजा नीति को कड़ा कर सकते हैं। इसके संकेत ट्रंप ने अपनी चुनावी रैलियों में कई बार दिए थे। इसके अलावा ट्रंप की ओर से अटॉर्नी जनरल के पद के लिए चुने गए जेफ सेशन्स भी अमेरिकी वीजा नीति को और सख्त किए जाने के हिमायती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इन्फोसिस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राव ने कहा है कि, 'दुनिया में पहले ही संरक्षणवाद जोर पकड़ चुका है और इमिग्रेशन पर इसका बड़ा असर पड़ा है।' लोगों का मानना है कि अब अमेरिका में भारत से जाने वाले इंजीनियरों की संख्या कम हो सकती है।

हालांकि इससे अमेरिका पर भी प्रभाव पड़ेगा। अमेरिका का सिलिकॉन वैली स्थित बिजनेस भारत के सस्ते आईटी, सॉफ्टवेयर पर निर्भर रहा है। अब जब भारतीय कंपनियों को डर है कि डोनाल्ड ट्रंप वीजा नीति में बदलाव ला सकते हैं तो वह अमेरिका में ही ज्यादा से ज्यादा कॉलेज प्लेसमेंट करेंगी व वहीं के लोगों को नौकरियां अधिक उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed