{"_id":"58cc9ddc4f1c1b992132b5ea","slug":"trump-effect-40-of-us-colleges-see-dip-in-foreign-applicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के आने के बाद US यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों की संख्या घटी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के आने के बाद US यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों की संख्या घटी
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 18 Mar 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्टलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष विम विवेल पिछले हफ्ते हैदराबाद में 10 छात्रों से मिले। लेकिन काउंसिलिंग सेशन में छात्रों ने पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने में डर जताया। एक मुस्लिम छात्र ने बताया कि उसके पिता अमेरिका के मुस्लिम विरोधी रवैये की वजह से उसे वहां भेजने से डर रहे हैं। जबकि दूसरे छात्रों का कहना था कि वो ट्रंप इफेक्ट की वजह से चिंता में हैं। विवेल ने बताया कि अमेरिका की कार्यकारी नीतियों की वजह से छात्रों में डर बैठ गया है।
विज्ञापन
इस साल अमेरिका में पढ़ाई के लिए विदेशी आवेदकों की संख्या में भारी कमी आई है। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ कॉलेजियट रजिस्ट्रार के सर्वे के अनुसार अमेरिका के अलग-अलग कॉलेजों में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। सबसे कम आवेदन इस बार पश्चिम एशिया के छात्रों ने किया है। कई अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप की अप्रवास नीतियों की वजह से इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें विदेशी छात्र अमेरिकी अर्थव्यवस्था को हर साल करीब 32 अरब डॉलर का योगदान देते हैं। पिछले 10 सालों से अमेरिका में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ी थी। पिछले साल 10 लाख छात्र अमेरिका में पढ़ाई के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन