फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump denounced a university study of hurricane maria

ट्रंप ने किया दावा, कहा- जानबूझकर बढ़ाई गई मारिया तूफान से मरने वालों की संख्या

Sun, 16 Sep 2018 01:05 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Trump denounced a university study of hurricane maria

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के अध्ययन की निंदा की है। जिसमें उसने कहा है कि तूफान मारिया से मरने वाले लोगों की संख्या 2,975 थी।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि ये संख्या राजनीति से प्रेरित है। बता दें अमेरिका के कैरोलीना में शुक्रवार को तूफान से तबाही मच गई है। तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। तूफान में फंसे सैकड़ों लोगों को निकालने के लिए शनिवार को नौसैनिकों, तटरक्षक बलों, असैन्य नागरिकों एवं स्वंयसेवियों ने हेलीकॉप्टर, नावों और भारी वाहनों की मदद ली।
विज्ञापन


ट्रंप ने इस तबाही के बीच चीजों को प्यूर्तो रिको के तूफान से जोड़ते हुए दावा किया कि एक साल पहले भी मृतकों की संख्या किसी जादू की तरह दो अंकों से बढ़ कर तीन हजार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान मारिया से करीब 3 हजार मारे गए हैं। ट्रंप मृतकों की संख्या पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि मृतकों की संख्या पचास गुणा तक बढ़ा कर बताई गई।

रिपोर्ट से जुड़े एक विशेषज्ञ ने कहा कि आपको विचार करना चाहिए कि 64 और 3,000 दो विभिन्न आंकड़े हैं। 64 आया है उन मृत्यु प्रमाण पत्रों से जिनमें बताया गया है कि लोगों की मौत चक्रवात के कारण हुई है।

Trump denounced a university study of hurricane maria

इसमें लोगों की मौत बिल्डिंग गिरने और डूबने आदि के कारण हुई है। वहीं ये रिपोर्ट सितंबर 2017 से फरवरी 2018 के समय पर आधारित है।

ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्यूर्तो रिको के मृतकों की संख्या को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया था। उन्होंने कहा कि जब अक्टूबर 2017 में तूफान आया तो उसके बाद वह वहां के दौरे पर गए। उन्होंने कहा कि केवल 6 लोगों के मरने की खबर दी गई।

इस आंकड़े में बाद में और भी लोगों को जोड़ा गया। ट्रंप के मताबिक उनके दौरे के दौरान 18 लोगों की मौत हुई थी। बाद में संख्या बढ़कर 64 हो गई।

कितने लोगों की मौत हुई इस बारे में पता लगाने के लिए स्वतंत्र अध्ययन कराया गया। यह अध्ययन जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में मिलकेन इन्स्टीट्यूट स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने किया। अध्ययन में 2975 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed