{"_id":"5c15ecb7bdec2253f0495791","slug":"trump-criticized-president-gave-surprise-by-visiting-a-military-graveyard-near-washington","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलोचना के बाद वाशिंगटन के पास सैन्य कब्रिस्तान में अचानक पहुंच कर राष्ट्रपति ने चौंका दिया : ट्रंप :","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आलोचना के बाद वाशिंगटन के पास सैन्य कब्रिस्तान में अचानक पहुंच कर राष्ट्रपति ने चौंका दिया : ट्रंप :
Sun, 16 Dec 2018 11:42 AM IST
पूजा मेहरोत्रा
भाषा
भाषा
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान के दौरे पर ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पुष्पचक्र चढ़ाने के कार्यक्रम के लिये वाशिंगटन के निकट स्थित एक सैन्य कब्रिस्तान के औचक दौरे पर पहुंचे। ट्रंप बारिश के बीच छाता लेकर ‘अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री’ पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने ‘वेटरन्स डे’ (11 नवम्बर) पर यहां ना पहुंच पाने के लिये खेद भी प्रकट किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘देश के लिए काम करने में मसरूफ था। मुझे यहां आना चाहिए था।’ ट्रंप ने पास में जमीन खरीदकर अर्लिंग्टन का विस्तार किए जाने की जानकारी भी दी। अभी यहां 4,00,000 पुरुष और महिलाएं दफन हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं।’ ट्रंप के फ्रांस में एक सैन्य कब्रिस्तान पर नहीं जाने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। उस कब्रिस्तान में अमेरिकी सैनिक दफन हैं। ट्रंप प्रथम विश्व युद्ध के खत्म होने के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए पिछले महीने फ्रांस गए थे।
विज्ञापन