{"_id":"57f18dc14f1c1bb865575199","slug":"trump-could-have-avoided-paying-taxes-for-up-to-18-yrs-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 साल से टैक्स चुकाने से भाग रहे हैं ट्रंप, चुनाव में जनता सिखा सकती है सबक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
18 साल से टैक्स चुकाने से भाग रहे हैं ट्रंप, चुनाव में जनता सिखा सकती है सबक
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Mon, 03 Oct 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप चुनाव से पहले आयकर चुकाने के मामले में दबाव में आ गए हैं। उन्होंने अपने पुराने दस्तावेज सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। अरबपति व्यवसायी उम्मीदवार पिछले दो दशक से कर चुकाने से बचते रहे हैं। इससे उन्हें चुनाव में नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
एक अखबार ने ट्रंप के 18 साल से कर नहीं चुकाने की खबर प्रकाशित की है। इससे उनकी लोकप्रियता पर असर पड़ने की आशंका पैदा हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के आयकर मामले शुरू से बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। सन 1995 के टैक्स रिटर्न में उन्होंने 916 मिलियन डॉलर यानी 6100 करोड़ रुपये का घाटा होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इससे उन्हें 18 महीने तक आयकर न चुकाने की छूट मिल गई थी। इसी प्रकार कुछ और मामले ट्रंप के खिलाफ हैं। ट्रंप ने अब तक अपने टैक्स रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किए हैं। ऐसे में उनकी पारदर्शिता पर सवाल लग सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने अपने जवाब में कहा है कि उनके टैक्स से जुड़े मामलों की ऑडिट जांच चल रही है। इसलिए वह उन्हें सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन