फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump confused about Mrs Trudeau or New Zealand PM

न्यूजीलैंड की प्राइम मिनिस्टर को मिसेज ट्रूडो समझ बैठे ट्रंप

Tue, 21 Nov 2017 03:57 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Tue, 21 Nov 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
Trump confused about Mrs Trudeau or New Zealand PM
ट्रंप - फोटो : File Photo

ऐसा कभी-कभी हो जाता है, ये ट्रंप के साथ भी हो सकता है या किसी और के साथ भी। लेकिन न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न को इसका पछतावा है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई हालिया मुलाकात का वो किस्सा अपने दोस्तों के साथ क्यों शेयर किया।

विज्ञापन


पढ़ें:  आतंकियों की कैद से छूटी मां की दास्तां, बच्चे को बचाने पर होती थी उसके साथ क्रूरता
विज्ञापन


इसी महीने एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन की वियतनाम में हुई बैठक में जैसिंडा और ट्रंप की मुलाकात हुई थी। रविवार को न्यूजीलैंड के कॉमेडियन ने पत्रकारों को बताया कि ट्रंप ने जैसिंडा आर्डर्न को गलती से जस्टिन ट्रूडो की पत्नी समझ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जैसिंडा आर्डर्न ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल उस मीटिंग के बारे में एक बाहरी पर्यवेक्षक के नजरिए पर बात की थी। 

प्रधानमंत्री का स्पष्टीकरण
लेकिन प्रधानमंत्री की एक दोस्त ने लोकल रेडियो से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मुझे ये कहना चाहिए लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि ट्रंप काफी देर तक उन्हें जस्टिन ट्रूडो की पत्नी समझते रहे।" न्यूजीलैंड की मीडिया में ये खबर सुर्खियों में छाई रही कि राष्ट्रपति ट्रंप को ये नहीं पता कि जैसिंडा आर्डर्न कौन हैं।

पढ़ें: समलैंगिकता कुबूल कर रहे हैं अमेरिकी मुसलमान 

वैसे प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न ने एक बार फिर इससे इनकार किया। सोमवार को उन्होंने न्यूजीलैंड टीवी से कहा, "किसी और को ये लगा कि ऐसा हुआ. लेकिन मेरी जब भी उनसे बात हुई, राष्ट्रपति ट्रंप मुझे तो बिलकुल ही कन्फ्यूज नहीं लगे। लेकिन किसी और ने ऐसा महसूस किया. मुझे लगता है कि ये बात मुझे किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए थी"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed