फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   trump cancelled security permission of ex cia chief

ट्रंप ने सीआईए के पूर्व प्रमुख जॉन ब्रेनन की सुरक्षा मंजूरी रद्द की, निशाने पर और भी कई अधिकारी

Thu, 16 Aug 2018 06:00 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
trump cancelled security permission of ex cia chief
b

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व प्रमुख जॉन ब्रेनन की सुरक्षा मंजूरी को रद्द कर दिया है। अपने बयान में ट्रम्प ने कहा कि पूर्व सरकारी अधिकारी ब्रेनन ने सरकार को आरोपित करने के लिए अपने पद का राजनीतिकरण कर गलत इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


ट्रम्प ने कहा कि कार्यकारी शाखा का प्रमुख और चीफ कमांडर होने के नाते मेरी यह विशिष्ट संवैधानिक जिम्मेदारी है कि मैं अपने राष्ट्र की वर्गीकृत जानकारी की हिफाजत करूं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि ब्रेनन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के मुखर आलोचक रहे हैं। वे ट्विटर पर भी राष्ट्रपति से लगातार उलझते रहे हैं। खास तौर से उनके पद को लेकर। इससे पहले खबर आई थी कि ट्रम्प ब्रेनन सहित कुछ अन्य सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा मंजूरी को रद्द करने की प्रक्रिया पर विचार कर रहे हैं क्योंकि वे अधिकारी कथित रूप से राजनीति से प्रेरित होकर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष खुफिया अधिकारियों पर भी वही आरोप हैं जो ब्रेनन पर लगाए गए हैं। बताते हैं कि ये सभी लगातार प्रशासन की आलोचना कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed