ट्रम्प ने कहा एप्पल के सभी उत्पादों का करें बायकॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प ने 'एप्पल' के सभी उत्पादों का बायकॉट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को कंपनी का तब तक विरोध करना चाहिए जब वे अमेरिकी सरकार को हत्यारे के आईफोन से जुड़ी सूचनाएं मुहैया नहीं कराती।
गौरतलब है कि पिछले साल रिजवान फारूक नामक युवक ने अपनी पत्नी तशफिन मलिक के साथ मिलकर कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डियो में 14 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में 22 लोग घायल भी हुए थे।
इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अमेरिकी खुफिया विभाग से हमलावर के आईफोन की डिटेल निकालने के आदेश दिए थे। एफबीआई ने जब एप्पल से आईफोन से जुड़ी जानकारी साझा करने की मांग कि तो कंपनी ने इससे इनकार कर दिया।
हमलावर के फोन की मांगी थी जानकारी
साउथ कैरोलिना में एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने एप्पल का बहिष्कार करने की बात कही। इतना ही नहीं ट्रम्प ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी लोगों से कंपनी का बायकॉट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे तब तक सैमसंग फोन का इस्तेमाल करेंगे जब तक एप्पल हमलावर के फोन से जुड़ी जानकारियां साझा नहीं करती।
कंपनी ने अपने 'मार्केटिंग स्ट्रेटजी' का हवाला देते हुए हत्यारे के आईफोन से जुड़ी जानकारी देने से साफ इऩकार कर दिया। उसने कहा कि वे अपने उपभोक्ताओं से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं करती।
Boycott all Apple products until such time as Apple gives cellphone info to authorities regarding radical Islamic terrorist couple from Cal
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 19, 2016