फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   trump bans CNN bbc and new york times in white house

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बैन की CNN, न्यूयॉर्क टाइम्स और BBC की एंट्री

Sun, 26 Feb 2017 04:12 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Sun, 26 Feb 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
trump bans CNN bbc and new york times in white house
- फोटो : file photo

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपनी ताकत का इस्तेमाल समाचार मीडिया के खिलाफ करते हुए पत्रकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांग्रेस (सीपीएसी) में 13 मिनट तक मीडिया की आलोचना की।

विज्ञापन


इसके बाद व्हाइट हाउस प्रवक्ता शीन स्पाइसर ने न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी और सीएनएन के पत्रकारों को संवाददाता सम्मेलन में शामिल होने से रोक दिया। 

ट्रंप ने अपनी ही जांच एजेंसी एफबीआई को भी सूचनाएं लीक करने वाला बताया और फटकार लगाई कि एजेंसी ने देश को संकट में रखा था। सीपीएसी को संबोधित करते हुए ट्रंप ने फर्जी समाचार संस्थानों की आलोचना करते हुए कहा कि ये संस्थान अपुष्ट सूत्रों से उनके खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

विज्ञापन

खबरों से नाराज होकर लगाया बैन

trump bans CNN bbc and new york times in white house

ट्रंप ने इसी क्रम में ट्विटर पर धावा बोलते हुए कहा कि एफबीआई भी खतरनाक रूप से दागदार है, जो देश से जुड़ी सूचनाओं को लीक कर चुकी है। 

ट्रंप ने अपुष्ट सूत्रों के हवाले से खबर देने के लिए मीडिया की आलोचना की लेकिन यह नहीं बताया कि वे किन खबरों से नाराज हैं। मैरीलैंड में होने वाले ट्रंप के भाषण के कुछ घंटे बाद ही मीडिया और ट्रंप के रिश्तों में उस वक्त नया टकराव भी देखने को मिला जब व्हाइट हाउस में ट्रंप के प्रवक्ता शीन स्पाइसर की प्रेस वार्ता में बीबीसी, द न्यूयॉर्क टाइम्स, और सीएनएन जैसे संस्थानों के पत्रकारों को शामिल होने से रोक दिया। 

पत्रकारों को प्रेसवार्ता से बाहर करने का कोई कारण नहीं बताया गया। इस पर एसोसिएटेड प्रेस और टाइम पत्रिका के पत्रकारों ने भी वार्ता का बहिष्कार कर दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादक डीन बेक्वे ने कहा है कि समाचार पत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed