{"_id":"59d7c75d4f1c1b6e548b5fd1","slug":"trump-administration-will-cancel-the-former-us-president-barack-obama-s-clean-energy-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा के स्वच्छ ऊर्जा योजना को रद्द करेगा ट्रंप प्रशासन ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामा के स्वच्छ ऊर्जा योजना को रद्द करेगा ट्रंप प्रशासन
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वच्छ ऊर्जा योजना को रद्द करने की योजना बना रहा है। इस योजना के तहत अमेरिका में ऊर्जा संयंत्रों से निकलने वाले ग्रीन हाउस गैस को कम करना है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पिछली सरकार ने अपने कानूनी प्राधिकरण से आगे निकलकर इस योजना को मंजूरी दी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) को ‘स्वच्छ ऊर्जा योजना’ नाम से विवादास्पद 2015 विनियमन के पुनर्लेखन को कहा है। इसके बाद 43 पेज के इस प्रस्ताव को एक महीने के भीतर जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
एजेंसी का कहना है कि योजना के प्रस्ताव को आम लोगों के बीच रखा जाएगा ताकि वे प्राकृतिक गैस और कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्रों से उत्सर्जन को कम करने के लिए बेहतर उपाय सुझाएं।
विज्ञापन