{"_id":"58a242a34f1c1b110dd83c2a","slug":"trump-administration-taking-a-fresh-look-at-f-16-sale-to-india-lockheed","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत में एफ-16 के निर्माण के प्रस्ताव पर दोबारा विचार कर रहा ट्रंप प्रशासन'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'भारत में एफ-16 के निर्माण के प्रस्ताव पर दोबारा विचार कर रहा ट्रंप प्रशासन'
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Tue, 14 Feb 2017 07:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़ाकू विमान बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन भारत में एफ-16 लड़ाकू विमान के निर्माण के उसके प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर रहा है। लॉकहीड ने प्रस्ताव दिया था कि अगर भारत उससे एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदता है तो वह उसका उत्पादन भारत में करने को तैयार है।
विज्ञापन
लॉकहीड के एक अधिकारी ने कहा कि कई महीनों से हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम के साथ काम कर रहे हैं। हम उन्हें अपनी कई योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसमें भारत को एफ-16 लड़ाकू विमान की बिक्री का प्रस्ताव भी शामिल है। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने भारत में एफ-16 के निर्माण के प्रस्ताव के बारे में ट्रंप प्रशासन को बताया है। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा प्रशासन ने भारत के साथ बढ़ते सहयोग के तहत इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि हम यह समझते हैं कि ट्रंप प्रशासन कुछ प्रस्तावों पर नए सिरे से विचार करेगा और हम इस काम में प्रशासन का सहयोग करेंगे, ताकि इस अहम मसले पर कोई भी समझौता अमेरिकी नीति की प्राथमिकता के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि भारत में एफ-16 के निर्माण के मसले पर अंतत: दोनों देशों की सरकारों के स्तर पर फैसला किया जाना है। उन्होंने आगे कि लॉकहीड का यह पूरी तरह मानना है कि एफ-16 भारत की जरूरतों के हिसाब एक बिल्कुल सटीक लड़ाकू विमान है।
विज्ञापन