{"_id":"59cd85754f1c1ba9538b4dca","slug":"trump-administration-proposes-cutting-refugee-cap-to-historic-low-of-45-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका करेगा शरणार्थियों की संख्या में भारी कटौती, 45 हजार लोगों को मिलेगी शरण","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका करेगा शरणार्थियों की संख्या में भारी कटौती, 45 हजार लोगों को मिलेगी शरण
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 29 Sep 2017 04:57 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने आने वाले शरणार्थियों की संख्या में कटौती की है। देश अगले वर्ष 45 हजार लोगों को ही शरण देगा, जिसकी संख्या वर्ष 2016 की तुलना में आधी है। इस बात की जानकारी बृहस्पतिवार को आधिकारिक तौर पर दी गई। वहीं मानवीय समूहों ने अमेरिका के इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे क्रूर करार दिया है।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन इस मामले पर कांग्रेस को जानकारी देंगे। सरकारी अधिकारी ने आगे कहा कि ‘अमेरिकी लोगों की रक्षा और सुरक्षा हमारी एक प्रमुख चिंता है। वर्ष 1975 से अमेरिका ने दुनियाभर के 30 लाख से ज्यादा शरणार्थियों को शरण दी है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मानवीय सरंक्षण में अमेरिकी नेतृत्व को बरकरार रखते हुए इस मिशन का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि शरणार्थी पुनर्वास का लाभ उन्हें ही मिले जो जिन्हें इसकी जरूरत हों न कि ऐसे जो हमारे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन