{"_id":"5a8700a34f1c1bb2208b9735","slug":"trump-administration-did-not-want-china-to-control-over-asian-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई देशों को मजबूर नहीं कर पाएगा चीन : ट्रंप प्रशासन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
एशियाई देशों को मजबूर नहीं कर पाएगा चीन : ट्रंप प्रशासन
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका चीन को एशियाई देशों को परेशान नहीं करने देगा। बीजिंग की ओर से बार-बार हो रहे शक्ति प्रदर्शन के बीच अमेरिकी प्रशासन की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही है।
विज्ञापन
पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र की सहायक सचिव सुसान थार्नटर्न ने संसदीय समिति के सदस्यों से कहा, ट्रंप प्रशासन साफ कर चुका है कि वह चीन के साथ उत्पादक रिश्ते चाहता है और दोनों देशों को विवादों का निपटारा मिलकर करना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने यह भी कहा, हम एशिया से अमेरिका को हटाने के चीन के प्रयास को भी सफल नहीं होने देंगे। हम उसे दूसरे देशों को परेशान नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
सुसान के मुताबिक एशिया प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को लेकर काफी चुनौतियां हैं। उत्तर कोरिया की धमकी, चीन के प्रभाव बढ़ाने की कोशिशें और आतंक व कट्टरपंथ का प्रसार इसमें शामिल है।