फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump administration continue to warn India of sanctions for buying high end Russian arms

भारत और रूस के रक्षा सौदे को लेकर अमेरिका चिंतित, प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी

Sat, 22 Sep 2018 09:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Trump administration continue to warn India of sanctions for buying high end Russian arms
एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

भारत और रूस के बीच हो रहे रक्षा सौदे को लेकर अमेरिका काफी चिंतित है। दोनों देशों के बीच एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम्स का अरबों रुपये का सौदा आखिरी चरण में है। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को भारत को चेतावनी दी है और उसे रूस से हथियार खरीदने से मना किया है। अमेरिका का कहना है कि भारत और रूस के बीच होने वाले सौदे को महत्वपूर्ण सौदा माना जाएगा और इसी वजह से वह उसपर प्रतिबंध लगा सकता है। इससे पहले अमेरिका चीन पर प्रतिबंध लगा चुका है।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश और वित्त मंत्रालय ने चीन की सेना के उपकरण विकास विभाग और निदेशक ली शांगफू पर प्रतिंबध लगाए हैं क्योंकि उन्होंने रूस से एसयू-35 कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एस-400 सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को खरीदा है। अब अमेरिका की नजरें भारत पर हैं। रक्षा जानकारों की मानें तो अमेरिका चाहता है कि भारत रूस के साथ एस-400 मिसाइल सिस्टम ना खरीदे।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका की चिंता इस बात को लेकर है कि एस-400 का उपयोग अमेरिका के लड़ाकू विमानों की गुप्त क्षमताओं का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस सिस्टम से भारत को अमेरिकी विमानों का डाटा मिल सकता है। उसे डर है कि यह डाटा रूस या किसी दुश्मन देश को लीक किया जा सकता है। कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी प्रशासन ने भारत जैसे अपने सहयोगियों और दोस्तों को रूस के साथ रक्षा सौदों को लेकर छूट प्रदान की थी। लेकिन गुरुवार को ट्रंप प्रशासन ने कहा कि इस छूट से परहेज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अमेरिकी अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि एस-400 के संभावित प्राप्तकर्ताओं के लिए हमने अभी तक कार्रवाई का निर्धारण नहीं किया है लेकिन आपको इस बात को लेकर आशवस्त रहना चाहिए कि हमने एस-400 और सुखोई जैसी चीजों की संभावित खरीद पर दुनिया के लोगों से बात करने में बहुत सारा समय खर्च किया है। जो इन्हें खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं और जो खरीदना चाहते हैं। नई दिल्ली और मॉस्को अरबों डॉलर वाले एस-400 मिसाइल सिस्टम के सौदे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर करने वाले हैं। ऐसा लगता है की सौदे को अंतिम रूप देने के दौरान अमेरिका भारत को परेशान करना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed