फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump administration announces ‘one of the biggest tax cuts in American history’

अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी टैक्स कटौती का ऐलान

Thu, 27 Apr 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Thu, 27 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Trump administration announces ‘one of the biggest tax cuts in American history’

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी टैक्स छूट का एलान किया है। इसमें कारोबार एवं व्यक्तिगत दोनों ही करों में कटौती शामिल है जो कि ट्रंप का एक प्रमुख चुनावी वादा था।

विज्ञापन


कॉरपोरेट टैक्स 35 फीसदी से घटाकर 15 प्रतिशत करना, व्यक्तिगत कर में भी महत्वपूर्ण कमी के साथ ही डेथ टैक्स जैसे कई अन्य करों को खत्म करने का प्रस्ताव है। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था खुलेगी और बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा साथ ही कंपनियों के पास लाखों डॉलर आएंगे और इससे नौकरियां भी पैदा होंगी।
विज्ञापन


ये एलान अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्यूचिन और नेशनल इकोनॉमिक डायरेक्टर गैरी कोहेन ने  व्हाइट हाउस न्यूज कांफ्रेंस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने लोगों के लिए मौजूद सात ब्रैकेट में तीन टैक्स ब्रैकेट 10 फीसदी, 25 फीसदी और 35 फीसदी को घटाया है। ऐसे परिवारों को जो बच्चों के साथ ही या आत्मनिर्भर रहकर उनकी देखभाल करते हैं उनको कर राहत में अधिक फायदा मिलेगा।

इसके साथ ही मृत्यु कर व ओबामा केयर का 3.8 फीसदी कर को निरस्त कर दिया क्योंकि इससे छोटे व्यापारी और निवेशक प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed