{"_id":"5c023ed3bdec22414e431099","slug":"truck-crashed-into-illegal-entry-in-the-us-three-killed-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश कर रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, आठ घायल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश कर रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, आठ घायल
भाषा, सैन डियागो
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में मेक्सिको सीमा से सटे एक इलाके में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
यह घटना बृहस्तपिवार दोपहर उस समय हुई जब सीमा पर गश्त कर रहे दल को उत्तरी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से अमेरिका में घुसने वाली कारों के पहियों के निशान दिखाई दिये। इस दौरान उन्हें एक ट्रक दिखाई दिया।
विज्ञापन
गश्ती दल ने इस ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रूका। इसके बाद गश्ती दल ने पहिये की हवा निकालने वाले सामान को रास्ते में बिछा दिया और ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई।
विज्ञापन