फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   treasure atlantic sea

गोताखोर को मिला समुद्र में करोड़ों रुपए का खजाना

Fri, 21 Aug 2015 12:16 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
treasure atlantic sea

कितना अच्छा हो कि आप जिस चीज़ की तलाश में लंबे समय से भटक रहे हों, वो आपको आसपास ही मिल जाए। ऐसा ही कुछ हुआ फ्लोरिडा के गोताखोर विलियम बार्ट्लेट के साथ। यूं तो वे खजाना तलाश करने के लिए गहरे समुद्र में गोता लगाते रहे हैं। लेकिन खजाना उन्हें मिला, तो अटलांटिक महासागर के तट के करीब ही।

विज्ञापन


विलियम बार्ट्लेट को सोने के 350 स्पैनिश सिक्के तट से एक मीटर दूरी पर ही रेत में दबे हुए मिले। 18वीं सदी के ये 350 सोने के सिक्कों की कीमत लगभग 45 लाख डॉलर बताई जा रही है। फ्लोरिडा के तट के पास ही समुद्री सतह में ये करीब तीन सौ साल से पड़े थे। तीन सौ साल पहले क्यूबा से स्पेन जाने वाले 11 विशाल स्पानी जहाज़ एक भयानक तूफान में डूब गए थे। ये सोने के सिक्के इन्हीं जहाजों के हैं।

विज्ञापन

खजाने का 20 फीसदी हिस्सा फ्लोरिडा के सरकारी कोष में

treasure atlantic sea

गहरे समुद्र में खजाने की तलाश करना फ्लोरिडा में काफी लोकप्रिय है। इसी साल जून में समुद्र में खजाना ढूंढने वालों को सोने के पचास सिक्के मिले थे जिनकी कीमत करीब दस लाख डॉलर है।

फ्लोरिडा के आसपास के समुद्र में खजाना ढूंढना वहां के लोगों का पसंदीदा शगल है। अमेरिका के कानून के तहत, इस खजाने का 20 फीसदी हिस्सा फ्लोरिडा के सरकारी कोष में जाएगा।

विलियम ने ये तो नहीं बताया कि इसमें से कितनी राशि उनके हिस्से आएगी लेकिन एक स्थानीय अख़बार को दिए इंटरव्यू में विलियम ने कहा, "मैं तो सिर्फ एक नाव में रहने वाला आदमी हूं जो असल में एक सपने को जी रहा है।" ब्रेंट ब्रिसबेन के पास डूबे हुए जहाज़ों के अवशेषों के मालिकाना हक़ है।

उनका कहना था कि इस ख़ज़ाने में शाही 'एस्कुदोस' के आठ दुर्लभ सिक्के भी हैं। इससे पहले माना जाता था कि अब ऐसे सिर्फ 20 सिक्के ही बचे हैं। ब्रिसबेन ने बताया कि ये सिक्के उस वक्त की सिक्का ढलाई के उत्कृष्ट नमूने हैं। इन्हें स्पेन के राजा के शाही आदेश पर ही बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed