{"_id":"ced7bc67b5d012c7ff7bd1930f7898b0","slug":"train-accident-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मालगाड़ियों की टक्कर, लगी भीषण आग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दो मालगाड़ियों की टक्कर, लगी भीषण आग
Updated Tue, 31 Dec 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के नॉर्थ डकोटा प्रांत में कच्चा तेल ले जा रही एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद उसके डिब्बों में आग लग गई।
विज्ञापन
क़रीब एक मील लंबी इस मालगाड़ी में 106 डिब्बे थे। यह मालगाड़ी एक दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई और इसके डिब्बे पटरी से उतर गए।
जलते डिब्बों से उठते काले धुएं को मीलों दूर से साफ देखा जा सकता था और धमाकों की गूंज भी कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
यह दुर्घटना कैसलटन शहर से एक मील दूर एथेनॉल के एक संयंत्र के पास हुई।
एहतियात
इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर अपने घरों में रहने को कहा गया है।
नॉर्थ डकोटा के आपात सेवा विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि मालगाड़ी के 50 डिब्बों को अलग किया जा चुका है, लेकिन बाक़ी 56 डिब्बे ख़तरे में हैं।
आपात और दमकल विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।
संवाददाताओं का कहना है कि इस तरह की कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और यह रेलवे के लिए एक चेतावनी है।