{"_id":"1ee1943dcb1285de269a6abd839c8746","slug":"tortoise-ecuadore-galapagos-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनसम जार्ज नाम के कछुए को लेकर भिड़ गई सरकारें","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लोनसम जार्ज नाम के कछुए को लेकर भिड़ गई सरकारें
Updated Tue, 23 Sep 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर की संघीय सरकार और उसी के प्रांत गालापागोस आईलैंड की सरकार के बीच दुर्लभतम प्रजाति के एक मरे हुए कछुए को लेकर विवाद छिड़ गया है।
विज्ञापन
गालापागोस के विशाल कछुए की 2012 में मौत हो गई थी और वो अपनी तरह का आखिरी जीव था। लोनसम जार्ज नाम के इस कछुए का संरक्षित शव फिलहाल न्यूयॉर्क के एक संग्रहालय में है। इक्वाडोर सरकार का कहना है कि इसके न्यूयॉर्क से वापस आने के बाद राजधानी क्वीटो में रखा जाए।
विज्ञापन
गालापागोस पार्क में 40 साल
लेकिन गालापागोस का कहना है कि ये कछुआ गालापागोस का प्रतीक है इसलिए उसे आईलैंड पर ही रखा जाना चाहिए। गालापागोस के मेयर ने बताया कि सांता क्रूज के गालापागोस नेशनल पार्क में जार्ज ने अपनी ज़िंदगी के 40 साल बिताए हैं।
विज्ञापन
हंगरी के वैज्ञानिक ने जार्ज को पिंटा आईलैंड पर 1971 में खोजा था। इसकी खोज ने शोधकर्ताओं को चौंका दिया था। क्योंकि वे मान रहे थे कि पिंटा आईलैंड के कछुए विलुप्त हो चुके हैं।