फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Top US diplomats Alice Wells will visit India-Pak

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक एलिस वेल्स करेंगी भारत-पाक का दौरा

Sat, 29 Jul 2017 03:08 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sat, 29 Jul 2017 03:08 AM IST
विज्ञापन
Top US diplomats  Alice Wells will visit India-Pak
Alice Wells

अफगान नीति की समीक्षा के बीच, एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक इस महीने के अंत में भारत और पाकिस्तान का दौरा करेंगी। इस दौरान वह दक्षिण एशिया के साथ वाशिंगटन के संबंधों पर चर्चा भी करेंगी।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि दक्षिण, मध्य एशियाई मामलों की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एवं अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए कार्यवाहक प्रतिनिधि एलिस वेल्स 30 जुलाई से आठ अगस्त के बीच नई दिल्ली और इस्लामाबाद के दौरे पर होंगी।
विज्ञापन


वह सरकारी अधिकारियों, नेताओं और कारोबार जगत के लोगों के साथ अमेरिकी संबंधों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगी। क्षेत्र में समृद्धि और सुरक्षा बढ़ाने के प्रयासों के बारे में बात करने के लिए वह दूतावास के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राजनयिक के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका अफगानिस्तान में जारी मौजूदा संकट से क्षेत्रीय स्तर पर निपटना चाहता है। उसे इस नई रणनीति में सहयोग के लिए अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों ईरान, पाकिस्तान और भारत को भी शामिल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed