फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Tomorrow NASA will make the launch of the historic spacecraft going towards the Sun

अलार्म बजने से 24 घंटे टला नासा का ऐतिहासिक सूर्य अभियान, आज होगा प्रक्षेपण

Sat, 11 Aug 2018 06:01 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टैम्पा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टैम्पा Updated Sat, 11 Aug 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow NASA will make the launch of the historic spacecraft going towards the Sun

नासा ने सूर्य का सबसे नजदीक से अध्ययन करने को भेजे जाने वाले अंतरिक्षयान पार्कर सोलर प्रोब का प्रक्षेपण रविवार तक के लिए टाल दिया है। शनिवार को प्रक्षेपण से कुछ मिनट पहले गैसीय हीलियम अलार्म बजने के बाद प्रक्षेपण टाल दिया गया।

विज्ञापन


नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय के प्रमुख थॉमस जुर्बुचेन ने कहा कि यह मिशन एजेंसी के बहुत अहम है। नासा ने कहा कि अगर प्रक्षेपण के लिए मौसम 60 प्रतिशत अनुकूल हुआ तो रविवार तड़के 3.31 बजे (स्थानीय समयानुसार) अंतरिक्षयान का प्रक्षेपण किया जा सकता है।
विज्ञापन


पहली बार सूर्य के करीब जाकर मानव रहित जांच का उद्देश्य परिमंडल और आसपास के असामान्य वातावरण के रहस्यों से पर्दा उठाना है। बताया जा रहा है कि यान पहले शुक्र के चक्कर लगाएगा। इसके बाद सूर्य की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान यह मंगल की कक्षा में भी प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े चार इंच मोटी अत्यंत शक्तिशाली शील्ड यान को सूर्य के तापमान से बचाएगी। यह शील्ड पृथ्वी पर सूर्य के विकिरण से 500 गुना ज्यादा विकिरण को झेल सकती है। 10 लाख डिग्री फॉरेनहाइट तापमान में शील्ड महज 2500 डिग्री फॉरेनहाइट के आसपास गर्म होगी। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो अंतरिक्षयान के अंदर का तापमान 85 डिग्री फॉरेनहाइट से ऊपर नहीं होगा।

सूर्य से 38 लाख मील दूर से गुजरेगा
कार के आकार का यह अंतरिक्षयान सूरज की सतह से 38.3 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। इससे पहले किसी भी अंतरिक्षयान ने इतना ताप और इतने प्रकाश का सामना नहीं किया है। पार्कर सोलर प्रोब यूनाइटेड लांच एलायंस डेल्टा 4 हैवी में सवार होकर उड़ान भरेगा।

24 बार सूर्य के वातावरण से गुजरेगा

Tomorrow NASA will make the launch of the historic spacecraft going towards the Sun

यह अंतरिक्षयान मानव द्वारा अब तक निर्मित किसी भी वस्तु के मुकाबले सूरज का सबसे ज्यादा करीब से अध्ययन करेगा। पार्कर सोलर प्रोब अपने साथ कई उपकरण ले जा रहा है, जो सूरज का भीतर और आसपास से अध्ययन करेगा। 7 साल के अभियान के दौरान अंतरिक्षयान सूर्य के वातावरण से 24 बार गुजरेगा।

यूजीन पार्कर के नाम पर रखा है नाम
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स अप्लाइड फिजिक्स लैब में तैयार पार्कर सोलर प्रोब का नाम अमेरिकी खगोलशास्त्री यूजीन पार्कर के नाम पर रखा गया है। 90 साल के पार्कर ने 1958 में पहली बार बताया था कि अंतरिक्ष में सौर तूफान भी है।

11 लाख लोगों के नाम लेकर जा रहा है साथ
मार्च में अंतरिक्षयान के साथ अपने नाम भेजने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया था। 7 हफ्ते से ज्यादा चली प्रक्रिया में कुल 11,37,202 नाम दर्ज हुए और उनकी पुष्टि हुई। इन लोगों के नाम एक मेमोरी कार्ड में डाले गए, जिसे 18 मई को अंतरिक्षयान में लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed