फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   To punish North Korea, US weighs sanctions on Chinese companies

चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका, ताकि नॉर्थ कोरिया को मिले सबक

Thu, 06 Jul 2017 10:18 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Updated Thu, 06 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
To punish North Korea, US weighs sanctions on Chinese companies
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगान के लिए अमेरिका अब नायाब तरीके की योजना पर काम कर रहा है। इस मामले में चीन से अनुकूल समर्थन नहीं मिलने की स्थिति में उत्तर कोरिया को सबक सिखाने के अमेरिका चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


अमेरिका की चेतावनी, जरूरी हुआ तो नॉर्थ कोरिया पर सैन्य कार्रवाई करेंगे
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी का अध्ययन कर रहा है और उसे जल्द लागू करने की योजना पर काम कर रहा है। दरअसल चीनी कंपनियां कोरिया की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रही हैं। उत्तर कोरिया के साथ व्यापार में चीन की भागीदारी लगभग 90 फीसदी है। ऐसे में अमेरिका चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने की तैयारी में है, ताकि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप से मिलेंगे पुतिन, अमेरिकी चुनाव में रूस के दखल पर होगी बातचीत!

पूर्व में अमेरिका द्वारा उठाए गए इस तरह के कदम से उसे फायदा भी हुआ था। ईरान मामले में अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के बाद तेहरान परमाणु समझौते के लिए तैयार हो गया था। हालांकि इन दिनों अमेरिका द्वारा इस तरह के कदम उठाने के खतरे भी है। चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने पर अमेरिका और चीन के संबंधों में दरार आ सकता है, और विभिन्न मुद्दों पर अमेरिकी राजनयिक प्रयासों की राह में मुश्किलें पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed