{"_id":"595e698b4f1c1b3e4b8b48bf","slug":"to-punish-north-korea-us-weighs-sanctions-on-chinese-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका, ताकि नॉर्थ कोरिया को मिले सबक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका, ताकि नॉर्थ कोरिया को मिले सबक
एजेंसी, वाशिंगटन।
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगान के लिए अमेरिका अब नायाब तरीके की योजना पर काम कर रहा है। इस मामले में चीन से अनुकूल समर्थन नहीं मिलने की स्थिति में उत्तर कोरिया को सबक सिखाने के अमेरिका चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।
अमेरिका की चेतावनी, जरूरी हुआ तो नॉर्थ कोरिया पर सैन्य कार्रवाई करेंगे
ट्रंप प्रशासन चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी का अध्ययन कर रहा है और उसे जल्द लागू करने की योजना पर काम कर रहा है। दरअसल चीनी कंपनियां कोरिया की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रही हैं। उत्तर कोरिया के साथ व्यापार में चीन की भागीदारी लगभग 90 फीसदी है। ऐसे में अमेरिका चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने की तैयारी में है, ताकि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ा सके।
विज्ञापन
ट्रंप से मिलेंगे पुतिन, अमेरिकी चुनाव में रूस के दखल पर होगी बातचीत!
पूर्व में अमेरिका द्वारा उठाए गए इस तरह के कदम से उसे फायदा भी हुआ था। ईरान मामले में अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के बाद तेहरान परमाणु समझौते के लिए तैयार हो गया था। हालांकि इन दिनों अमेरिका द्वारा इस तरह के कदम उठाने के खतरे भी है। चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने पर अमेरिका और चीन के संबंधों में दरार आ सकता है, और विभिन्न मुद्दों पर अमेरिकी राजनयिक प्रयासों की राह में मुश्किलें पैदा हो सकती है।