फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Time Magazine has released the list of the world's 100 most influential people

TIME मैगजीन: 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में दीपिका, कोहली और नडेला को भी मिली जगह

Fri, 20 Apr 2018 09:34 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Time Magazine has released the list of the world's 100 most influential people

टाइम ने दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, ओला के सह-संस्थापक भव्य अग्रवाल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नडेला का नाम शामिल है। लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी जगह मिली है। 

विज्ञापन


मैगजीन ने दीपिका की प्रोफाइल में लिखा है कि ट्रिपल एक्स मूवी में अभिनेत्री दीपिका को लेकर हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल कहते हैं कि वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वहीं अग्रवाल को लेकर मैगजीन ने लिखा है कि भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के कार्यकारी अध्यक्ष सचिन बंसल ने इस क्षेत्र (एप आधारित टैक्सी सेवा) में बिजनेस खड़ा करने की सभी बाधाओं को लेकर अग्रवाल की दृष्टि, जुनून और दृढ़ संकल्प की तारीफ की है। कोहली को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि विराट की रनों की भूख उनके खेल का प्रतीक बन गई हैं।
विज्ञापन


लिस्ट में यह नाम भी शामिल

लिस्ट में प्रिंस हैरी और उनकी मंगेतर मेगन मर्केल, लंदन के मेयर सादिक खान, कनाडा के पीएम जस्टिन त्रुदो, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन, आयरलैंड के भारतीय मूल के पीएम लिओ वरदकार (देश के पहले गे पीएम), बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed