{"_id":"5bf35ab0bdec22695d361125","slug":"tim-cook-says-new-rules-are-needed-to-protect-personal-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी डाटा की सुरक्षा के लिए नए नियम जरूरी : टिम कुक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
निजी डाटा की सुरक्षा के लिए नए नियम जरूरी : टिम कुक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
tim cook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपल सीईओ टिम कुक का कहना है कि निजी डाटा की सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों और सोशल नेटवर्क के लिए नए नियमों की आवश्यकता है। एक न्यूज वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कुक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस संबंध में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) कोई कानून लाएगी।
कुक ने कहा, ‘आमतौर पर मैं नियमों का प्रशंसक नहीं हूं। मैं खुले बाजार में विश्वास करता हूं। लेकिन हमें यह स्वीकार करना होगा अगर यह काम नहीं कर रहा है तो किसी स्तर पर नियम बनाना अपरिहार्य है। मुझे लगता है कि संसद या ट्रंप प्रशासन मामले में कोई कदम उठाएगा।’ हालांकि कुक पहले आत्म नियमन के समर्थक थे, लेकिन कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी होने के बाद, उनका कहना है कि अब टेक उद्योग आत्म नियमन की संभावनाओं से परे चला गया है।
लैंगिक असमानता के मुद्दे पर कुक ने कहा कि पुरुष प्रधान संस्कृति होने के बावजूद टेक उद्योग विविधता में मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि लैंगिकता के मुद्दे पर मेरा शत प्रतिशत मानना है कि सिलिकॉन वैली ने इसे तवज्जो नहीं दी है। आने वाले समय में इसमें अधिक उल्लेखनीय सुधार होगा।