वीडियो: मासूम बच्ची को सौतेले पिता ने फेंका स्वीमिंग पूल में, हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक्सिको एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक आदमी तीन साल की बच्ची को लगातार स्विमिंग पूल में फेंकता है जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो जाती है। बताया जाता है कि वह आदमी उस बच्ची का सौतेला पिता है।
पिता और बेटी का रिश्ता कितना मजबूत होता है इससे तो पूरी दुनिया वाकीफ है लेकिन अगर आप इस वीडियो को देख लेंगे तो शायद आपको भी लगेगा कि आखिर एक पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। दरअसल, इस क्वाड्रेटिन न्यूज ने एक वीडियो पोस्ट किया है।
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक आदमी अपने तीन साल की बेटी को बार-बार एक स्विमिंग पुल में फेंक रहा है। वह बच्ची अपनी जान बचाने के लिए लगातार तैरने की कोशिश कर रही है लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाती और डूब जाती है।
आगे देखिए वीडियो
यह पूरा मामला मेक्सिको के मोरेलिया शहर में एक होटल के अंदर की है। होटल के सीसीटीवी कैमरे में हुई इस रिकॉर्डिंग में साफतौर पर देखा जा सकता है कि नन्हीं बच्ची किस तरह से अपनी जान बचाने के लिए जूझ रही है। यह आदमी जबरदस्ती उस बच्ची को पानी में फेंक रहा था और इसी वजह से उसकी दम घुटने से मौत हो गई।
वहीं, उसकी मां ने बताया कि जब उसने अपने बेटी को देखा तो वह सांस नहीं ले पा रही थी जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में भी इस बाद की पुष्टि हो गई कि पानी में दम घुटने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह आदमी अपने एक महिला साथी और उस बच्ची के साथ होटल में ठहरा हुआ था। बताया जाता है कि वह उस बच्ची का सौतेला पिता था। फिलहाल पुलिस ने उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया है।