{"_id":"5a91e2064f1c1b387b8b876a","slug":"three-year-old-baby-allergy-to-her-tears","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन साल की बच्ची को अपने आंसुओं से एलर्जी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
तीन साल की बच्ची को अपने आंसुओं से एलर्जी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Updated Sun, 25 Feb 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मिनेसोटा में रहने वाली डेढ़ साल की बच्ची आईवी एंगरमैन को अपने ही आंसुओं से एलर्जी है। जैसे ही वह रोती है, कुछ सेकेंड के भीतर उसके चेहरे पर छाले पड़ जाते हैं और गाल लाल हो जाता है।
विज्ञापन
पिछले साल अक्टूबर में जांच में पता चला था कि बच्ची को एक्वाजेनिक आर्टीकारियल एलर्जी है। इस बीमारी के चलते आईवी न तो नहा सकती है, न तैर सकती है और न पानी में खेल सकती है। यहां तक की पसीने से भी उसका एलर्जी रिएक्शन शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
बच्ची की मां ब्रिटनी एंगरमैन बताती हैं, वह आईवी को कपड़े से पोंछ कर और कीटाणुनाशक से साफ करती हैं क्योंकि नहलाना पीड़ादायक हो सकता है। नहलाना शुरू करने के 15 से बीस सेकेंड के भीतर आईवी चिल्लाना शुरू कर देती है।
विज्ञापन
आईवी की एलर्जी कुछ मिनटों से लेकर घंटों में खत्म होती है, यह इस पर निर्भर करता है कि वह कितनी देर तक पानी में रहती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया में सिर्फ 50 लोगों को यह बीमारी है।