फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   three people injured after suv car run into nia headquarter gate

अमेरीका: एनएसए मुख्यालय के बाहर टकराई एसयूवी, तीन घायल

Thu, 15 Feb 2018 12:42 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 15 Feb 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
three people injured after suv car run into nia headquarter gate
एनएसए हेडक्वार्टर

अमेरीका के मैरीलैंड में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) मुख्यालय के बाहर बुधवार को एक कार टकराने से तीन घायल हो गए। इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक एक काले रंग की एसयूवी बिना अनुमति के वहां पहुंची थी। इसके बाद वहां गोलियों की आवाज सुनाई दी। एफबीआई अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस घटना के तार चरमपंथ से जुड़ते नहीं दिख रहे हैं। एफबीआई के मुताबिक कार के ड्राइवर, एक आम व्यक्ति और एनएसए के एक पुलिस अधिकारी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल ड्राइवर की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है जबकि बाकी दोनों घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं। वाहन में सवार अन्य दो पुरुषों को एनएसए ने हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन


जांच शुरू

एफबीआई के स्पेशल एजेंट गॉर्डन जॉनसन ने बताया कि ऐसा लगता है कि ये वाहन किराए पर लिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एनएसए की ओर से जारी एक अन्य बयान में जानकारी दी गई कि स्थानीय समय अनुसार सुबह करीब सात बजे कैनाइन गेट चेकप्वाइंट पर "सुरक्षा से जुड़ी" एक घटना हुई। एनएसए के अधिकारियों के मुताबिक ऐसा नहीं लगता कि लोग गोलियां लगने से घायल हुए हैं। एफबीआई के बाल्टीमोर स्थित कार्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि उसने मामले की जांच के लिए अधिकारियों को भेजा है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस का बयान

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिंडसे वाल्टर्स ने कहा कि सभी प्रभावित लोगों के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं। मार्च 2015 में निर्देशों को अनसुना करते हुए एनएसए गेट तक वाहन लेने जाने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था। बाद में समाचार रिपोर्टों में जानकारी दी गई कि वाहन में सवार दोनों व्यक्ति संभवत: ड्रग्स के नशे में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed