{"_id":"5a7bcb434f1c1b91268b8ee5","slug":"three-pakistani-named-as-lashkar-e-taiba-terrorist-facilitators-by-us-treasury","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने तीन पाकिस्तानियों को बताया आतंकी संगठनों का मददगार, बैन लगाने की तैयारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने तीन पाकिस्तानियों को बताया आतंकी संगठनों का मददगार, बैन लगाने की तैयारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की ओर से आतंकियों को बेनकाब करने की कोशिशें लगातार जारी है। अमेरिका तीन पाकिस्तानियों को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने के चलते उन्हें वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका के राजकोषीय विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ये तीनों संदिग्ध आतंकी अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान के लिए फंड मुहैया करने का काम करते हैं। विभाग के मुताबिक तीन आतंकियों के नाम रहमान जेब फकीर मोहम्मद, हिज्ब उल्लाह अस्तम खान और दिलावर खान नादिर खान है। इन तीनों को वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये तीनों आतंकी इन संगठनों को हर संभव मदद करने में जुटे रहते हैं। रहमान जेब पर आरोप है कि उसने खाड़ी देशों में लश्कर-ए-तैयबा को फंड की मदद की थी। इतना ही नहीं उसने शेख अमिनुल्लाह की 2014 में खाड़ी देश में मदद भी की थी। वहीं हिज्ब उल्लाह ने भी शेख अमिनुल्लाह की कई यात्राओं में उसकी मदद की।
विज्ञापन
दिलावर को शेख के काफी करीब बताया गया है और उसके लिए पाकिस्तान में होने वाली यात्राओं का सारा काम दिलावर ही देखता था।