फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   three muslim students killed in america.

अमेरिका में तीन मुसलमान छात्रों की हत्या

Thu, 12 Feb 2015 08:57 AM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
three muslim students killed in america.

अमेरिकी पुलिस ने उत्तरी कैरोलाइना में एक घर में तीन छात्रों के शव मिलने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दीह बरकत (23), उनकी पत्नी उसर मोहम्मद अबू साल्हा (21) और उनकी बहन रजा मोहम्मद अबू साल्हा (19) को मंगलवार को उनके घर पर मृत पाया गया था। इन तीनों के ही सिर पर गोलियां मारी गई हैं।

46 वर्ष के क्रैग स्टीफन हिक्स को हत्या के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैरोलाइना के नजदीक चैपल हिल में स्थित एक अपार्टमेंट में इन लोगों के शव मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही है कि ये हत्याएं किसी तरह की नफरत से प्रेरित तो नहीं हैं। ये तीनों ही मुसलमान हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा हो रही है कि इनकी हत्याओं का कोई संबंध इनके धर्म से तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर हुआ था झगड़ा

three muslim students killed in america.

अब तक चैपल हिल शूटिंग हैशटैग (#ChapelHillShooting) तीन लाख से भी ज़्यादा बार इस्तेमाल किया जा चुका है। ये हैशटैग अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, मिस्र, सऊदी अरब और मध्यपूर्व के कई दूसरे मुल्कों में ट्रेंड कर रहा है।
पार्किंग विवाद

सोशल मीडिया में बड़े मीडिया घरानों पर इस खबर को पर्याप्त जगह न देने के आरोप भी लग रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच से ये संकेत मिले हैं कि हत्या का मकसद दोनों पड़ोसियों के बीच चल रहा पार्किंग को लेकर विवाद था।

इस बारे में पूछताछ चल रही है और हिक्स उसमें पूरा सहयोग दे रहे हैं। पूरी जांच के बाद जानकारी दी जाएगी। इन लोगों पर गोलियां चलाने का कारण पुलिस अभी नहीं बता पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed