{"_id":"db2d6b0a-3a04-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"three-members-of-family-dies-to-save-dog-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को बचाने में डूबा एक परिवार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कुत्ते को बचाने में डूबा एक परिवार
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 29 Nov 2012 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप लोगों ने ये तो खूब सुना होगा कि अपने मालिक की रक्षा के लिए पालतू कुत्ते ने अपनी जान दे दी। लेकिन सैन फ्रांसिस्को से करीब 450 किलोमीटर उत्तर में स्थिति उत्तरी कैलफोर्निया के समुद्र तटीय इलाके में इसके ठीक उलट मामले सामने आया है।
विज्ञापन
हावाड्र कुलजायन का परिवार अपने पालतू कुत्ते के साथ सुबह की सैर पर निकला। समुद्र की लहरें शांत थीं। कुलजायन ने अपनी छड़ी लहरों की ओर फेंक कर कुत्ते को लाने के लिए कहा। कुत्ते उसे लाने के लिए जैसे ही लहरों की ओर बढ़ा अचानक तेजी से आयी लहर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
अपने कुत्ते को मौत की मुंह में जाते देख कुलजायन का 16 का बेटा ग्रेगरी ने लहरों में कूद पड़ा। उसको लहरों की चपेट में आता देख 54 साल के कुलजायन भी पीछे से कूदे। बेटे और पति को बचाने के लिए 57 साल की मैरी स्कॉट भी लहरों में कूद पड़ीं। तट पर 18 साल की बेटी कुलजायन ओलिविया और ग्रेगरी की मित्र इन तीनों को एक के बाद एक कूदते देखने के सिवा कुछ नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
परिवार डूबा, कुत्ता वापस लौटा
बाद में कुलजायन और उनकी पत्नी के शव समुद्र से बरामद कर लिए गए हैं जबकि ग्रेगरी का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। इस पूरे मामले का दिलचस्प पहलू यह रहा कि थोड़ी देर बाद कुत्ता तैरता हुआ वापस तट पर आ गया। ग्रेगरी के हाई स्कूल में पढ़ने वाले दोस्तों ने उसकी याद में हरे कपड़े में पहने। फेसबुक पर उसकी याद वाले पेज को तेरह सौ लोग लाइक कर चुके हैं।
ग्रेगरी के स्कूल में उसके सीनियर रहे डे रॉबिन्स ने बताया, “ ग्रेगरी एक बेहतरीन दोस्त था। हर कोई उसे पसंद करता था और उसकी दिलचस्पी एथलैटिक्स और नौकायन में था।” इस हादसे के बाद समुद्र तटीय इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं स्टेट पार्क जिला अधीक्षक डाना जोंस ने बताया कि कुलजायन परिवार अपने कुत्ते के पीछे भागता हुआ लहरों की चपेट में आ गया।
पहले बेटा ग्रेगरी कुत्ते के पीछे भागा और उसके पीछे कुलजायन। बेटा कुछ देर बाद तट पर वापस लौट आया था, लेकिन पिता को नहीं देख कर वापस लहरों में उन्हें तलाशने गया। अब तक उसका शव भी नहीं मिला। ग्रेगरी के शव को तलाशने के लिए दो लाइफ बोट और एक हेलीकाफ्टर को तैनात किया गया लेकिन अब तक इस दल को कामयाबी नहीं मिली है।