{"_id":"58ac506c4f1c1b9954b241cd","slug":"threat-to-blast-in-jewish-centers-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप को झटका, अमेरिका में 11 यहूदी केंद्रों को मिली बम विस्फोट की धमकी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप को झटका, अमेरिका में 11 यहूदी केंद्रों को मिली बम विस्फोट की धमकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका भर में लगभग एक दर्जन यहूदी सामुदायिक केंद्रों को बम विस्फोट की धमकी दी गई जिसके कारण वहां से लोगों से हटाया जाने लगा। एक महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद यह किसी ऐसे हमले की पहली धमकी है।
उत्तरी अमेरिका जेसीसी एसोसिएशन के अनुसार, 11 विभिन्न स्थानों पर दिए गए फोन की इन धमकियों से इस तरह की कुल घटनाओं की संख्या 69 हो गई है। अमेरिका के 27 राज्यों और एक कनाडाई प्रांत में कुल यहूदी केंद्रों की संख्या 54 है।
सोमवार के साथ-साथ तीन अलग-अलग तारीखों 9, 18 और 31 जनवरी को भी फोन पर इन यहूदी केंद्रों को धमकियां दी गई थीं। हालांकि चेतावनी जारी करने के बाद भी ये धमकियां केवल कोरी अफवाहें निकलीं और जिन केंद्रों को भी धमकियां दी गई थीं उन्होंने अपना सामान्य काम करना दोबारा शुरू कर दिया। अमेरिकी खुफिया संस्था एफबीआई और न्यायिक विभाग के नागरिक अधिकार समूह ने इस मामले की जांच कराने की बात कही।