फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   This country has the most nuclear weapons in the world

इस देश के पास हैं दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार

Tue, 26 Sep 2017 12:46 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 26 Sep 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
This country has the most nuclear weapons in the world
Symbolic Picture - फोटो : Reuters

26 सितंबर इंटरनेशनल डे फॉर द टोटल एलिमिनेशन ऑफ न्यूक्लियर वीपेनस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में प्रस्ताव पारित कर कहा था कि 26 सितंबर परमाणु अस्त्रों के समूल नाश के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें: US के पूर्व सीनेटर बोले- भारत-अमेरिका मिलकर तबाह करें पाकिस्तान के परमाणु केंद्र
विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा विनाशक हथियार किसके पास हैं। अमेरिका के पास दशकों से ऐसे परमाणु हथियार हैं जो धरती को इतनी बुरी तरह तबाह कर सकते हैं कि ये इंसान के रहने लायक भी न रह जाए। अमेरिका के हथियारों का जखीरा ब्रिटेन के मुकाबले 31 गुना और चीन के मुकाबले 26 गुना बड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु हथियारों में रूस अमेरिका से आगे
वॉशिंगटन स्थित संस्था आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन की लगभग सात महीने पुरानी रिपोर्ट के अनुसार केवल रूस ही है जो परमाणु शक्ति के मामले में फिलहाल अमेरिका से आगे है। अमेरिका के पास कुल 6,800 परमाणु हथियार हैं जबकि रूस के पास 7,000 ऐसे हथियार हैं।

पढ़ें: US एजेंसी का दावा, पाक ने छिपाए 9 ठिकानों पर परमाणु हथियार, लग सकते हैं आतंकियों के हाथ

अमेरिका और रूस ही दो ऐसे देश है जिनके पास परमाणु हमले के लिए जरूरत से ज्यादा हथियार हैं। दोनों के पास दुनिया में मौजूद कुल 15,000 ऐसे हथियारों का 90 फीसदी है। इस लिस्ट में 300 हथियारों के साथ फ्रांस तीसरे नंबर पर है। 

अमेरिका रहना चाहता है सबसे आगे

This country has the most nuclear weapons in the world

साल 2010 में प्राग में हुए स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी के तहत अमेरिका और रूस को अप्रैल 2018 तक अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को एक समान करना होगा। इसके बाद 2020 में दोनों देशों के बीच नए समझौते पर विचार किया जाना है।

नैटो समझौते के तहत अमेरिका ने बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीडरलैंड और तुर्की में अपने परमाणु हथियार तैनात किए हैं। कनाडा, ब्रिटेन और मिस्र में भी उसके हथियार थे जो बाद में हटा लिए गए। इसके अलावा सैन्य ठिकानों पर और युद्धपोतों पर भी ऐसे हथियार रखे गए हैं। 

वो 9 देश जिनके पास 2017 तक सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। 
 

देश  तैयार हथियार स्टोर हथियार नष्ट होने वाले हथियार कुल हथियार 
रूस  1796 4500 2500 7000 
अमेरिका 1367 4000 2800 6800
फ्रांस    300   300
चीन    260   260
ब्रिटेन    215   215
पाकिस्तान    140   140
भारत    110   110
इजरायल    80   80
उत्तर कोरिया    10   10



भारत बना रहा है गुप्त परमाणु शहर: पाक
निरस्त्रीकरण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का कहना है, इससे ना केवल एक पूरे शहर को ख़त्म किया जा सकता है बल्कि लाखों लोगों का मारा जा सकता है और पर्यावरण को और आनेवाली पीढ़ी को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed