{"_id":"57eef1224f1c1bdc7657569e","slug":"there-was-favoritism-in-the-presidential-debate-says-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पद की बहस में मेरे साथ पक्षपात हुआ: डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
राष्ट्रपति पद की बहस में मेरे साथ पक्षपात हुआ: डोनाल्ड ट्रंप
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 01 Oct 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के साथ हुई राष्ट्रपति पद की पहली बहस में ‘पक्षपात’ हुआ है। इससे पहले राजनीति विश्लेषकों ने हिलेरी को बहस का विजेता बताया था।
विज्ञापन
न्यू हैंपशायर में एक चुनावी रैली में 70 वर्षीय ट्रंप ने अपने समर्थकों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘अपनी कही हर बात के लिए’ मध्यस्थ लेस्टर हॉल्ट से लड़ना पड़ा।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बहस में 68 वर्षीय हिलेरी का प्रदर्शन जोरदार रहा और महत्वपूर्ण मुद्दों पर उन्होंने ट्रंप को रक्षात्मक रवैया अपनाने पर मजबूर कर दिया। ट्रंप ने कहा कि वह अगले 40 दिन राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन