फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The US asked India and Pakistan to sign CTBT

अमेरिका ने कहा सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करें भारत और पाक

Thu, 25 Aug 2016 06:20 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Thu, 25 Aug 2016 06:20 AM IST
विज्ञापन
The US asked India and Pakistan to sign CTBT

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को बातचीत के लिए प्रोत्साहित करते हुए और सामरिक स्थिरता के लिए संयम बरतने की अपील की है। उसने दोनों देशों को व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि यानी सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करने और उसे अपनाने को कहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने पाकिस्तान द्वारा भारत को दिए गए हालिया प्रस्ताव का स्वागत किया कि परमाणु हथियारों के परमाणु परीक्षण न करने के लिए द्विपक्षीय समझौता किया जाए।
विज्ञापन


टोनर ने मंगलवार को कहा, ‘हम भारत और पाकिस्तान के बीच इस उच्च स्तरीय वार्ता का स्वागत करते हैं।

फैसला हमें भारत पर छोड़ना होगा

The US asked India and Pakistan to sign CTBT

दोनों देशों को बातचीत करने के लिए और संयम बरतने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि सामरिक स्थिरता में सुधार हो सके।

मेरे विचार से यह ऐसा प्रस्ताव है जिस पर विचार करने का फैसला हमें भारत पर छोड़ना होगा।’

पाकिस्तान ने 12 अगस्त को कहा था कि वह परमाणु हथियारों का परीक्षण न करने पर आधारित द्विपक्षीय स्थगन पर भारत के साथ समझौता करने को तैयार है।

अमेरिका ने की पाक की आलोचना

The US asked India and Pakistan to sign CTBT

पाकिस्तान ओर से मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के प्रमुख अल्ताफ हुसैन के खिलाफ उनके कथित भड़काऊ भाषण के लिए राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अमेरिका ने पाक की आलोचना की है। अमेरिका ने कहा है कि लोकतंत्र में गंभीर विचारों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए न कि दबाया जाना चाहिए। हुसैन पर प्रदर्शन रैली में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने का भी आरोप है।

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने मंगलवार को बताया ‘मैं सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि लोकतांत्रिक समाज में गंभीर विचारों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए न कि दबाया जाना चाहिए।   एमक्यूएम के नेताओं की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के सदस्यों को हिरासत में रखे जाने या गिरफ्तार किए जाने पर अमेरिका हमेशा ही चिंतित रहा है।

एमक्यूएम प्रमुख अल्ताफ हुसैन पर मंगलवार को उनके उस भड़काऊ भाषण के लिए राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को मीडिया प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए उकसाया गया है। उन पर उस प्रदर्शन रैली में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने का भी आरोप है जिसमें हिंसा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed